फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man committed suicide after video calling his girlfriend, hurt by her refusal to marry him.

Faridabad News: गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर युवक ने दी जान, शादी से इंकार से आहत था

Mon, 06 Apr 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide after video calling his girlfriend, hurt by her refusal to marry him.
लड़की को वीडियो कॉल कर युवक ने दी जान, शादी से इंकार से आहत था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी में रविवार शाम एक 28 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर प्रेम संबंध में आई दरार के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने यह कदम अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान निखिल के रूप में हुई है जो जवाहर कॉलोनी का निवासी था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार निखिल का संजय कॉलोनी निवासी एक युवती के साथ पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे और इसको लेकर परिवारों के बीच बातचीत भी हो चुकी थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से युवती ने शादी करने से इंकार करना शुरू कर दिया था, जिससे निखिल मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। रविवार शाम करीब पांच बजे दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत हुई। इसके बाद निखिल ने युवती को वीडियो कॉल किया और कॉल के दौरान ही कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को देखकर युवती ने तुरंत निखिल के दोस्तों को फोन कर इसकी जानकारी दी। दोस्त जब तक मौके पर पहुंचे तब तक निखिल की मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि घटना के समय वह घर में अकेला था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसकी मां उज्जैन गई हुई थी। छोटा भाई सौरभ भी उस समय घर पर मौजूद नहीं था।


सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed