{"_id":"683603b53083481deb0cea42","slug":"a-young-man-and-his-wifes-grandmother-died-after-getting-burnt-due-to-electric-shock-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44090-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: करंट लगने से झुलसे युवक और पत्नी की दादी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: करंट लगने से झुलसे युवक और पत्नी की दादी की मौत
विज्ञापन
पल्ला थाना एरिया के छज्जन नगर में रविवार को हुआ था हादसा
- दिल्ली सफ्दरजंग अस्पताल में चल रहा था इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना एरिया के छज्जन नगर में घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से झुलसे युवक व उसकी दादी सास की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में परिवार की ओर से कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
छज्जन नगर में ये हादसा रविवार को हुआ था। यहां 29 साल के संजू नामक युवक के मकान की छत पर कमरे का निर्माण कार्य कई दिनों से चल रहा है। मकान के ऊपर से बिजली की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। रविवार शाम को निर्माण कार्य और छत पर भरे बारिश के पानी के चलते संजू एक लोहे की पाइप को छत पर खड़ा कर रहा था। इसी दौरान पाइप बिजली की तार से छू गया और संजू करंट लगने से वहीं गिर गया। संजू को बचाने के लिए उसकी पत्नी की दादी 74 साल की रामबीरी गई तो वो भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों बुरी तरह झुलस गए। अन्य लोगों ने उन्हें बचाकर इलाज के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर हालत देखकर पुलिस ने दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार को दोनों की मौत हो गई। हादसे को लेकर परिवार सदमे में है। परिवार की ओर से कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
कूलर से करंट लगने से मौत
एतमादपुर एरिया में मंगलवार सुबह कूलर से करंट लगने से 57 साल के प्रकाश थापा की मौत हो गई। वो मूलरूप से नेपाल के रहने वाले थे। बीते कई साल से वो फरीदाबाद में परिवार के साथ रहते थे। पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। इनकी 4 बेटी व 1 बेटा हैं। मंगलवार सुबह नहाकर निकलने के बाद ये फर्श पर पोछा लगा रहे थे। इसी दौरान कूलर से छू गए और करंट लग गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के दौरान इनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिवार के हवाले कर दिया।