फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A woman was raped after being drugged and taken to Vrindavan.

Faridabad News: वृंदावन ले जाकर नशीला पदार्थ पिला महिला से दुष्कर्म

Mon, 13 Oct 2025 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A woman was raped after being drugged and taken to Vrindavan.
पति की हो चुकी है मौत, शादी का दिया था भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ इलाके में रहने वाली महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक उन्हें वृंदावन की धर्मशाला में ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया और अब शादी से इंकार कर रहा है। बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस की फाइल यूपी मथुरा भेज दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उनके पति की कई साल पहले मृत्यु हो गई थी। लगभग तीन साल पहले परिचित बिजेंद्र शर्मा ने महिला से शादी करने का भरोसा दिया। महिला ने बताया कि साल 2022 में आरोपी उनको शादी का झांसा देकर वृंदावन की धर्मशाला में ले गया। आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी महिला को शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। महिला ने कई बार बिजेंद्र को शादी करने के लिए कहा लेकिन अब वो मुकर गया है। साथ ही मारने की धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पर अब बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed