फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A woman was duped of Rs 9.87 lakh on the pretext of earning money from home

Faridabad News: घर बैठे रुपये कमाने का झांसा देकर युवती से 9.87 लाख ठगे

Thu, 13 Mar 2025 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 9.87 lakh on the pretext of earning money from home
टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर दिया वारदात को अंजाम, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ऑनलाइन रेटिंग का काम कर घर बैठे रुपये कमाने के बहाने युवती से संपर्क कर प्रीपेड टास्क में मुनाफे का झांसा देकर 9.87 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके अलावा भी 4 अन्य लोगों से साइबर ठगों ने अलग-अलग बहाने से ठगी कर ली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामलों में टीमें जांच कर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास कर रही हैं।

पहले मामले में पुलिस को शिकायत सेहतपुर एरिया की रहने वाली युवती सुगंधा ने दी है। युवती का कहना है कि 2 फरवरी को इन्हें एक नंबर से कॉल आई और घर बैठे कमाई के लिए रिव्यू टास्क पूरे करने को कहा गया। कुछ टास्क पूरे करने पर युवती को रुपये भी मिले लेकिन बाद में टेलीग्राम पर जोड़कर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर रुपये ट्रांसफर कराने लगे। युवती का रजिस्ट्रेशन भी किया गया। आरोप है कि इसी तरह 9.87 लाख रुपये ले लिए गए लेकिन रिफंड नहीं दिया गया। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में शिकायत बल्लभगढ़ एरिया के रहने वाले शिवांश ने दी है। ये सेक्टर-27 की कंपनी में परचेज इंजीनियर के पद पर नौकरी करते हैं। 4 मार्च को ठग ने बैंककर्मी बनकर कॉल की और इनके क्रेडिट कार्ड की डिटेल बताकर कहा कि इस पर हेल्थ इंश्योरेंस का ऑफर है। इंजीनियर ने ये लेने से मना किया तो क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 83537 रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में ये एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में फरीदाबाद के ही रहने वाले मयंक को टेलीग्राम पर टास्क में निवेश करने पर मुनाफा मिलने का झांसा देकर 1.36 लाख रुपये ठग लिए गए। युवक का कहना है कि 30 जनवरी को आरोपियों ने संपर्क किया और फिर 6 ट्रांजेक्शन में उससे रुपये निवेश करा लिए। लेकिन बाद में रिफंड नहीं दिया गया। साइबर क्राइम थाना एनआईटी में ये एफआईआर दर्ज हुई है।
चौथे मामले में सेक्टर-70 की सोसाइटी के रहने वाले गृह मंत्रालय के कर्मचारी तपोमोय बिश्वास से ठगी कर ली गई। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से दो बार हुई 7728 रुपये की पेमेंट रिफंड के बहाने ठग ने बैंककर्मी बनकर इनसे संपर्क किया। आरोपी कॉल पर ही रहा और 50 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कार्ड से कर ली। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने ये एफआईआर दर्ज की है।

पांचवें मामले में सेक्टर-8 एरिया की रहने वाली महिला को ठग ने कॉल कर श्रम विभाग का कर्मचारी बनकर बात की। आरोपी ने कहा कि आपके पिता मेरे पास आए थे और आपके खाते में रुपये ट्रांसफर करने को कहा है। आरोपी ने आधार कार्ड समेत अन्य डिटेल ली और फिर महिला के खाते से रुपये कटने शुरू हो गए। आरोप है कि दो बैंक खातों से 1 लाख 28 हजार 300 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में ये एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed