फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A woman jumped into the drain with her daughter due to domestic discord

Faridabad News: घरेलू कलह में बेटी को लेकर ड्रेन में कूदी महिला

Wed, 10 Sep 2025 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 10 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
A woman jumped into the drain with her daughter due to domestic discord
फरीदाबाद में प्रेस कॉलोनी के पास इसी गोंछी ड्रेन में बच्चों के साथ कूदी महिला। संवाद।
- बचाने के लिए पति भी कूदा, बाद में अन्य लोगों ने लगाई छलांग
विज्ञापन

- मां और बेटी को सकुशल निकालकर पहुंचाया बीके अस्पताल
- 29 अगस्त को ड्रेन में गिरने से तीन युवकों की गई थी जान

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके में घरेलू कलह से परेशान 40 साल की महिला
अपनी 14 साल की बेटी के साथ संजय कॉलोनी के पास गोंछी ड्रेन में कूद गई।
आगे चल रहे पति ने उन्हें कूदते हुए देखा तो उसने भी छलांग लगा दी। बाद में स्थानीय लोग भी तुरंत बचाव के लिए कूदे। महिला व लड़की को तुरंत बाहर निकालकर बीके अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। इसी ड्रेन में 29 अगस्त को कार गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि टीम
जांच कर रही है।

अजीत कुमार पांडेय निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह परिवार के साथ संजय कॉलोनी में रहते हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे वो अपनी पत्नी मीरा देवी (40) और बेटी सोनाक्षी (14) के साथ सब्जी खरीदने के लिए गए थे। वे गोंछी ड्रेन के पास पहुंचे तो कहासुनी से गुस्साई मीरा ने बेटी का हाथ पकड़ा और ड्रेन में कूद गईं। कुछ कदम आगे चल रहे अजीत कुमार ने बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनी। पीछे मुड़कर देखा तो पत्नी व बेटी ड्रेन में डूब रहे थे। अजीत ने शोर मचाया और उन्हें बचाने वो भी कूद गए।
विज्ञापन

ये देखकर आसपास मौजूद लोगों ने भी मदद की। अजीत व अन्य लोगों ने मिलकर मां-बेटी को ड्रेन से निकाला और तुरंत इलाज के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में महिला के मानसिक रूप से परेशान होने की बात भी सामने आई है। दंपती के बीच कहासुनी भी हुई थी। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed