फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A woman hit a police car with her Scorpio, a Home Guard jawan fell down from the flyover

Faridabad News: युवती ने स्कॉर्पियो से पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, होमगार्ड जवान फ्लाईओवर से नीचे गिरा

Mon, 09 Jun 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A woman hit a police car with her Scorpio, a Home Guard jawan fell down from the flyover
पायलट बनने की तैयारी कर रही है आरोपी, गाड़ी में बैठा सिपाही भी हादसे में घायल
विज्ञापन

रविवार सुबह सवा 8 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बडौली पुल के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पायलट बनने की तैयारी कर रही 19 साल की युवती ने स्कॉर्पियो से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बडौली पुल के पास पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। ओवर स्पीड के चालान करने के लिए ये इंटरसेप्टर गाड़ी एक्सप्रेसवे किनारे खड़ी थी। हादसे में टक्कर लगने से गाड़ी से बाहर खड़ा होमगार्ड जवान फ्लाईओवर से लगभग 20 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि गाड़ी में मशीन के पास बैठे सिपाही दीपक को भी चोट लगी। बीपीटीपी थाना पुलिस ने घायल सिपाही के बयान पर सेक्टर-28 निवासी युवती कृतिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे शामिल में जांच किया गया। बीपीटीपी थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि 19 साल की युवती कृतिका पायलट बनना चाहती है। इसके लिए टेस्ट पास करने को कई महीनों तक उसने दिल्ली द्वारका से कोचिंग भी ली है। अब जनवरी 2025 से वो घर पर रहकर तैयारी कर रही है। सेक्टर-28 से युवती ने अपने पिता की स्कॉर्पियो ली और तीन दोस्तों को बैठाकर ग्रेटर फरीदाबाद की ओर मैगी व अन्य स्नेक्स खाने जा रहे थे।

स्कॉर्पियो की थी 170 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
आरोप है कि युवती स्कॉर्पियो नंबर एचआर 51 सीएम 8341 को 170 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चला रही थी, जबकि तीनों युवक साइड में बैठे थे। दिल्ली से पलवल की ओर से बडौली पुल के पास ओवर स्पीड के चालान करने वाली इंटरसेप्टर नंबर 2 खड़ी थी। होमगार्ड जवान दीपक बाहर खड़ा था, सिपाही दीपक अंदर मशीन के साथ बैठा था जबकि एएसआई नरेंद्र कुछ दूरी पर मौजूद थे। स्पीड के चलते ही जब युवती को ओवर स्पीड के चालान करने वाली पुलिस की गाड़ी दिखी तो उसने ब्रेक लगाए और हैंड ब्रेक भी खींचे, लेकिन तब तक ये स्कॉर्पियो पुलिस की गाड़ी के पास पहुंच गई। हैंड ब्रेक लगाने से स्कॉर्पियो घूम गई और घूमते हुए ये पुलिस की इंटरसेप्टर गाड़ी से टकरा गई। इसी कारण स्कॉर्पियो का पीछे वाला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ और टायर भी फट गया। पुलिस की गाड़ी का भी पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ और चालक की साइड का टायर अलग गिर गया।
विज्ञापन


होमगार्ड जवान का आईसीयू में चल रहा इलाज
सिपाही दीपक ने बताया कि हादसे में कार की टक्कर लगने से होमगार्ड जवान दीपक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो कार रुकी। चालक सीट से युवती उतरी जो हादसे के बाद काफी घबरा गई थी। उसके तीनों साथी भी काफी घबराए हुए थे। हादसे में पास खड़े इंटरसेप्टर नंबर टू के इंचार्ज एएसआई नरेंद्र बाल-बाल बच गए। आरोप है कि ओवर स्पीड चालान मशीन, लेजर डीवीआर, बैटरी मानिटर, प्रिंटर, कैमरा कंट्रोलर मशीन प्रिंटर और एलईडी स्क्रीन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद एएसआई नरेंद्र ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। बीपीटीपी थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फ्लाईओवर से नीचे गिरे होमगार्ड जवान व सिपाही को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां सिपाही की हालत तो खतरे से बाहर है लेकिन होमगार्ड जवान का आईसीयू में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सिपाही दीपक के बयान पर कार चला रही युवती के खिलाफ बीपीटीपी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उसे शामिल में जांच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed