{"_id":"699365c29cea6d2a620fa176","slug":"a-verbal-war-on-social-media-led-to-a-physical-altercation-in-court-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-109979-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सोशल मीडिया पर चली जुबानी जंग के बाद अदालत में चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सोशल मीडिया पर चली जुबानी जंग के बाद अदालत में चले लात-घूंसे
विज्ञापन
-विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता और बार एसोसिएशन प्रधान व अन्य वकीलों के बीच हुआ झगड़ा
-दोनों पक्षों ने पुलिस को दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सोशल मीडिया पर चली जुबानी जंग सोमवार को नूंह जिला अदालत परिसर झगड़े का अखाड़ा बन गया। इसमें बार एसोसिएशन नूंह, फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक तथा एक कथित समाजसेवी के बीच झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने नूंह शहर थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्यवाई की मांग की है।
पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजलीकला निवासी शौकत ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि सोमवार को वह नूंह जिला अदालत में अपनी तारीख पर गया था, इस दौरान बार एसोसिएशन के प्रधान मकसूद खान, हिदायत वकील, किफायत वकील व 4-5 अन्य वकीलों ने कोर्ट रूम के बाहर उसके साथ मारपीट की। दूसरी तरफ बार एसोसिएशन नूंह के प्रधान एडवोकेट मकसूद खान ने पुलिस को शिकायत देकर फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान, उसके भाई फैजू खान, शौकत अली व 8-10 अन्य पर मारपीट व बदतमीजी करने का आरोप लगाया। नूंह शहर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिल गई है, मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि एक एडवोकेट की फेसबुक पोस्ट पर कमेंट करने को लेकर दोनों पक्षों में सोशल मीडिया पर खूब जुबानी जंग चली। यहां तक एक दूसरे को देख लेने की बात कही गई। शौकत अली ने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार को जब वह नूंह जिला अदालत में एडिशनल जज रेणू राणा की कोर्ट में पेशी पर पहुंचा तो वकीलों ने वहां उस पर हमला कर दिया, जिसे लोगों ने बचाया। दूसरी तरफ एडवोकेट मकसूद खान ने अपनी शिकायत में बताया कि शौकत सोशल मीडिया पर किसी की भी बेइज्जती करता रहता है। यहां तक की उसने कई वकीलों को लेकर भी उल्टी-सीधी पोस्ट की हुई है। जिस पर नूंह बार ने शौकत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हुआ है।इस मामले में विधायक मामन खान के फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन फोन ऑफ होने के कारण पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।