{"_id":"6a1b32bc0391170aed0215e4","slug":"a-truck-coming-from-the-wrong-direction-hit-a-bike-rider-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71175-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गलत दिशा से आए ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गलत दिशा से आए ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर
विज्ञापन
चार दिन बाद दर्ज हुई प्राथमिकी, घायल का निजी अस्पताल में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। झाड़सैंतली श्मशान घाट के पास एनएच-19 सर्विस रोड पर गलत दिशा से आए एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दिए बयान में सेक्टर-10 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि 25 मई को वह ड्यूटी समाप्त कर बाइक से गांव झाड़सैंतली से बल्लभगढ़ की ओर लौट रहे थे। शाम के समय श्मशान घाट के पास पहुंचने पर सामने से गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके चेहरे और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं, जबकि मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने उनका इलाज अजरौंदा चौक स्थित निजी अस्पताल में कराया। घायल की गंभीर स्थिति के चलते पुलिस पहले बयान दर्ज नहीं कर सकी। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में प्रयुक्त ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में घायल को कई चोटें आने की पुष्टि हुई है।