{"_id":"689e30ba535075caf40b56a7","slug":"a-tree-fell-on-a-moving-vehicle-in-sector-17-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49231-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर- 17 में चलती गाड़ी के ऊपर गिरा पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर- 17 में चलती गाड़ी के ऊपर गिरा पेड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-17 में मोड़ के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे चलती गाड़ी के ऊपर एक पेड़ गिर गया। हादसे में गाड़ी चालक महिला बाल बाल बच गई। शहर में तड़के बरसात के बाद पूरा शहर जलमग्न हो गया। ऐसे में एक बड़ा पेड़ गाड़ी पर गिर गया। महिला ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
महिला ने बताया कि वह आरपीएस सवाना सोसाइटी में रहती है। वह गाड़ी से अपने निजी कार्य से जा रही थी तभी सेक्टर- 17 मोड़ के पास अचानक पेड़ गिर गया। महिला ने तुरंत ब्रेक लगाए लेकिन गाड़ी के आगे और पीछे भी पेड़ की बड़ी टहनियां होने से गाड़ी नहीं निकल सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद पेड़ को काटकर गाड़ी को बाहर निकाला गया। इस घटना महिला को कोई हानि नहीं पहुंची है।