{"_id":"6908f68fa2bbbcf7f6023087","slug":"a-teenage-girl-returning-from-coaching-was-shot-by-a-classmate-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54972-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कोचिंग से लौट रही किशोरी को साथ पढ़ने वाले किशोर ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कोचिंग से लौट रही किशोरी को साथ पढ़ने वाले किशोर ने मारी गोली
विज्ञापन
- फ्रंट पेज के लिए -
कोचिंग सेंटर से लौट रही 17 साल की किशोरी को साथ पढ़ने वाले मनचले ने मारी गोली
- कंधे में गोली लगने से जख्मी हालत में किशोरी को कराया गया अस्पताल में भर्ती
- बल्लभगढ़ की श्याम कॉलोनी में सोमवार शाम हुई वारदात
- कट्टा मौके पर फेंककर पल्सर बाइक से भागा आरोपी किशोर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ सिटी थाना इलाके में कोचिंग सेंटर से लौट रही 17 साल की किशोरी को मनचले ने गोली मार दी। किशोरी 12वीं की छात्रा है और चावला कॉलोनी के एक कोचिंग सेंटर से जेईई मेंस की तैयारी भी कर रही है। गोली मारने का आरोप किशोरी के साथ पढ़ने वाले किशोर पर ही लगा है। वारदात के बाद आरोपी कट्टे को मौके पर ही फेंककर भाग गया। किशोरी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता व परिवार के बयान लेकर बल्लभगढ़ सिटी थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। थाना पुलिस के साथ ही अपराध शाखा को भी जांच में लगाया गया है। श्याम कॉलोनी निवासी 17 साल की किशोरी 12वीं की छात्रा है। रोज की तरह सोमवार शाम लगभग 5 बजे कोचिंग खत्म होते ही वह पैदल घर जाने लगी। जब वह श्याम कॉलोनी की गली से पैदल जा रही थी तभी साथ पढ़ने वाले किशोर ने आवाज देकर किशोरी को रोका। आरोपी बाइक से आया था। किशोरी के रुकते ही आरोपी ने कट्टा निकाला और कहा कि तुझे गोली मारूंगा।
आरोप है कि कट्टा देखकर किशोरी डर गई। उसने दोनों हाथ ऊपर कर लिए। तभी आरोपी ने कट्टे से गोली चला दी जो किशोरी के ऊपर किए हाथ की उंगलियों में लगकर कंधे में लगी। किशोरी की उंगलियों में भी चोट लगी। गोली मारने के बाद आरोपी ने कट्टा वहीं फेंका और बाइक भगा ले गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पास में किशोरी के घरवालों को सूचना दी। किशोरी को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। वारदात की सूचना मिलते ही बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस व अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से 12 बोर का कट्टा बरामद किया है। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। पुलिस अब मौके से भागे आरोपी की तलाश कर रही है।