फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A sweets manufacturing centre was operating in a residential area, CM Flying Squad raided the centre.

Faridabad News: आवासीय क्षेत्र में चल रहा था मिठाई उत्पादन केंद्र, सीएम फ्लाइंग का छापा

Wed, 29 Oct 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
A sweets manufacturing centre was operating in a residential area, CM Flying Squad raided the centre.
एक क्विंटल मिठाइयों के सैंपल लिए, संचालक को नोटिस जारी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। वार्ड नंबर 12 में एक निजी स्कूल के पास स्थित आवासीय बस्ती में व्यावसायिक गतिविधियों की शिकायत पर सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद ने मिठाई उत्पादन केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान रिहायशी मकान में बड़ी मात्रा में मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान लगभग एक क्विंटल मिठाइयों के सैंपल लिए गए। टीम में सीएम फ्लाइंग के सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, फूड सेफ्टी ऑफिसर राजेश वर्मा और प्रदूषण विभाग के अधिकारी शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान मौके से 25 किलो खोया बर्फी, 35 किलो रसगुल्ले और 40 किलो गुलाब जामुन के सैंपल लिए गए।

फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने तीनों मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भरकर नगर पालिका के बिल्डिंग इंस्पेक्टर को भी मौके पर बुलाया। निरीक्षण के बाद इंस्पेक्टर ने मिठाइयां बनाने वाले संचालक ओमप्रकाश अग्रवाल को नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि मामले में संबंधित विभागों द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और आवासीय क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस मिठाई निर्माण इकाई के बारे में स्थानीय निवासियों ने कई बार शिकायतें की थीं। लोगों का कहना था कि मिठाई निर्माण के कारण क्षेत्र में दुर्गंध और आवाजाही की समस्या बढ़ गई है, जिससे आमजन की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। गुप्तचर विभाग ने भी इस संदर्भ में सूचना भेजी थी, जिसके बाद यह छापा मारा गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे सभी प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed