फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A speeding truck hit the SP on Gurugram-Faridabad road

Faridabad News: गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर तेज रफ्तार ट्राले ने एसपी को मारी टक्कर

Sun, 25 Aug 2024 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
A speeding truck hit the SP on Gurugram-Faridabad road
शनिवार सुबह गुरुग्राम से सरकारी कार से आ रहे थे फरीदाबाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से कार सवार पुलिस अधीक्षक (एसपी) घायल हो गए। उन्हें गर्दन में गंभीर चोट आई है। घटना के समय वह गुरुग्राम से सरकारी कार से फरीदाबाद आ रहे थे। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मुख्यमंत्री नायब सैनी की सुरक्षा में तैनात थे। धौज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली हरियाणा भवन में सुरक्षा अधिकारी के तौर पर तैनात एसपी राजकुमार आईपीएस अधिकारी हैं। घायल एसपी के चालक मुख्य सिपाही प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे वह अपनी सरकारी कार से गुरुग्राम से फरीदाबाद आ रहे थे। कार में एसपी राजकुमार और उनके रीडर अमित कुमार भी सवार थे। जब वह मांगर पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो मांगर कट पर आगे एक गाड़ी रुकी हुई थी। साइड में जगह न होने के कारण उसने कार को काफी पीछे रोक लिया। इसी बीच पीछे से ट्राला चालक तेज गति से आया और गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी आगे खड़ी गाड़ी में जा टकराई। प्रवीण ने बताया कि जब गाड़ी से नीचे उतर कर देखा तो पीछे से टक्कर मारने वाला 22 टायरा ट्राला में पत्थर भरा हुआ था। उसका चालक नीचे खड़ा था। जब वह गाड़ी को साइड करने लगे तभी आरोपी चालक विक्रम वहां से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जांच अधिकारी परमवीर ने कहा कि ट्राला को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है। प्रवीन ने पुलिस को बताया कि टक्कर लगने के बाद कार से बाहर निकल कर जब उसने ट्राला चालक से टक्कर मारने का कारण पूछा तो वह बदसलूकी करने लगा। साथ ही बोला कि उसका कोई कुछ नहीं कर बिगाड़ सकता। ट्राले से टक्कर लगने के बाद रोड पर करीब एक किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed