{"_id":"6a2eecca1788e357070bc39c","slug":"a-speeding-car-overturned-twice-before-crashing-into-the-divider-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72383-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तेज रफ्तार कार दो बार पलटने के बाद डिवाइडर से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तेज रफ्तार कार दो बार पलटने के बाद डिवाइडर से टकराई
विज्ञापन
- चालक बाल-बाल बचा, बड़खल फ्लाईओवर पर देर रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बड़खल फ्लाईओवर पर देर रात एक तेज रफ्तार कार चालक सड़क हादसे का शिकार हो गया। ट्रक से आगे निकलने की जल्दबाजी में कार असंतुलित होकर दो बार पलट गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन एयरबैग खुलने की वजह से चालक बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार रात करीब 1:15 बजे आशीष नामक युवक कार से पलवल से दिल्ली जा रहा था। उसने बड़खल फ्लाईओवर पर आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान कार ट्रक से टकरा गई। इसके बाद कार दो बार पलट गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार के सभी एयरबैग खुल गए, जिस वजह से चालक सुरक्षित बच गया। वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद चालक कार के अंदर फंस गया था। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-19 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना रात करीब 1:30 बजे मिली थी। कार चालक वहां से निकल चुका था। पुलिस को मौके पर केवल क्षतिग्रस्त कार मिली, जिसे कब्जे में ले लिया गया है।