{"_id":"6af7441cf2113f657809644a","slug":"a-special-cleanliness-drive-will-be-conducted-in-ballabgarh-and-other-sensitive-areas-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85217-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बल्लभगढ़ समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में चलेगा विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बल्लभगढ़ समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में चलेगा विशेष सफाई अभियान
विज्ञापन
सुबह और शाम नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाएगा
उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए अब बल्लभगढ़ समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इन क्षेत्रों में सड़क से धूल हटाने के लिए रोड स्वीपिंग मशीनों और वाटर स्प्रिंकलर का प्रभावी इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही सुबह और शाम नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाएगा। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन गतिविधियों की नियमित निगरानी करने और मौके पर पहुंचकर काम की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए केवल अभियान चलाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि नियमित निगरानी, प्रवर्तन कार्रवाई और विभागों के बीच बेहतर समन्वय भी जरूरी है।
पेट्रोल पंपों पर लगेंगे एएनपीआर कैमरे
बैठक में पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाने की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने एजेंसी के साथ समन्वय कर जल्द काम शुरू कराने और सभी पेट्रोल पंपों को कवर करने के लिए समय-सारिणी तैयार करने के निर्देश दिए। पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) स्थापित करने की कार्ययोजना बनाने को भी कहा। उपायुक्त ने सड़क किनारे जमा मिट्टी और निर्माण एवं तोड़फोड़ के मलबे को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। अवैध रूप से सीएंडडी वेस्ट डालने वालों पर रोक लगाने और उसका नियमित उठान सुनिश्चित करने को भी कहा।
विज्ञापन
पुराने वाहनों पर होगी कार्रवाई
बैठक में बिना वैध पीयूसी चलने वाले वाहनों के चालान और निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले पुराने वाहनों को इंपाउंड करने की कार्रवाई की समीक्षा की गई। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर जाम कम करने के लिए रोड ओनिंग एजेंसियों, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस को संयुक्त निरीक्षण कर इंजीनियरिंग सुधार करने के निर्देश दिए। निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट, सामग्री की कवरिंग और निगरानी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने को कहा।