{"_id":"6a567c475047aa18ab0cb17a","slug":"a-special-cleanliness-drive-was-conducted-at-the-car-market-faridabad-news-c-24-1-pal1008-125976-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कार बाजार में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कार बाजार में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित किए जा रहे स्वच्छता से स्वागत अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला प्रशासन के सहयोग से शहर के गांधी आश्रम के समीप स्थित कार बाजार में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला सहित अन्य नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया।
शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लेकर सभी ने अभियान के दौरान शहर में कूड़ा एकत्रित होने वाले स्थानों की पहचान कर उन्हें हटाया गया तथा संबंधित स्थानों की विशेष सफाई कर उन्हें स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं, कचरे का उचित निस्तारण करें तथा नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों में अपना सहयोग प्रदान करें। उपायुक्त डाॅ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि सरकार की ओर से स्वच्छता से स्वागत अभियान 13 से 17 जुलाई तक मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है।