{"_id":"699e05da885bae5ab6018ff2","slug":"a-service-center-has-been-set-up-inside-the-ballabhgarh-depot-for-city-buses-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63672-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सिटी बसों लिए बल्लभगढ़ डिपो के अंदर बनाया गया सर्विस सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सिटी बसों लिए बल्लभगढ़ डिपो के अंदर बनाया गया सर्विस सेंटर
विज्ञापन
पहले गुरुग्राम भेजी जाती थीं बसें, अब जल्दी हो जाएंगी ठीक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जिले में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए ) की ओर से विभिन्न रूटों पर 50 सिटी बसें चलाई जा रही हैं। बसें खराब होने की स्थिति में उनको ठीक होने के लिए गुरुग्राम डिपो भेजा जाता था। जिसके कारण बसें दो से तीन दिन में ठीक होकर आती थीं। अब इस समस्या का समाधान हो गया है। अब सभी बसों की सर्विस बल्लभगढ़ बस डिपो के अंदर ही हो जाएगी। डिपो के अंदर मेट्रो स्टेशन के पास खाली पड़ी जमीन पर सर्विस स्टेशन बना दिया है। बरसात और गर्मी के दिनों में इंजीनियर को कोई परेशानी ना हो उसके लिए टिन शेड भी बनाया गया है। सिटी बस इंचार्ज अंकित का कहना है कि सर्विस स्टेशन शुरू होने से उनको काफी फायदा हुआ है। अब सभी प्रकार की कमियों को समय अनुसार ठीक किया जा रहा है।