फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A room was booked in the hotel by giving the Aadhar card of a 21-year-old girl

Faridabad News: 21 साल की युवती का आधार कार्ड देकर होटल में बुक किया था कमरा

Thu, 28 Aug 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A room was booked in the hotel by giving the Aadhar card of a 21-year-old girl
13 साल की किशोरी से दुष्कर्म मामले नई बात आई सामने, पुलिस ने आधार कार्ड की कॉपी जब्त की
विज्ञापन

बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाने में दर्ज की गई है तीन युवकों पर एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आदर्श नगर थाना इलाके में 13 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर कर अगवा करने के बाद दुष्कर्म के मामले में नया तथ्य सामने आया है। पहला आरोपी जब किशोरी को अपने साथ होटल लेकर गया तो वहां किशोरी की बजाय किसी 21 साल की युवती का आधार कार्ड दिखाया था। इसी के आधार पर आरोपी ने होटल में रूम बुक कर किशोरी से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए इस आधार कार्ड की कॉपी होटल से जब्त कर ली है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


आदर्श नगर थाने में यह एफआईआर किशोरी की मां के बयान पर दर्ज हुई है। इसमें बताया गया कि 13 साल की किशोरी एक फिजियोथैरेपी सेंटर पर काम करती है। 20 अगस्त की सुबह किशोरी सेंटर के लिए गई तो बस स्टैंड पर मिले युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर ऑटो में बैठा लिया और एक होटल में ले गया। वहां पर आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वहां पर आरोपी का दूसरा साथी स्कूटी लेकर आया और किशोरी को अपने साथ ले गया। 21 अगस्त को किशोरी फिर से ड्यूटी पर गई। शाम को दुष्कर्म करने वाला युवक फिजियोथैरेपी सेंटर पर पहुंचा और किशोरी को फिर से अपने साथ बाइक पर बैठाकर तिगांव रोड पर ले गया। वहां से किशोरी को आरोपी का ऑटो चालक दोस्त सुनसान स्थान पर ले गया और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। 22 अगस्त की सुबह किशोरी अपने घर पहुंची और अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में मां को बताया। मामले में अब आदर्श नगर थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed