फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A reward will be given to the person who gets the garbage dump removed and a park built.

Faridabad News: कूड़े के ढेर को हटवाकर पार्क बनवाने वाले को मिलेगा 51 हजार का इनाम

Sat, 19 Sep 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A reward will be given to the person who gets the garbage dump removed and a park built.
स्थानीय निवासी ने दिया खुला चैलेंज, कहा- आरडब्ल्यूए, निगम, पार्षद या मुख्यमंत्री कोई भी बनवाए पार्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित अशोका एन्क्लेव के पास करीब एक एकड़ सरकारी जमीन लंबे समय से कूड़े के ढेर में तब्दील है। खाली पड़ी जमीन पर जगह-जगह कचरा जमा होने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी जमीन का उपयोग क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए पार्क के रूप में किया जा सकता है।
इसी समस्या को लेकर अशोका एन्क्लेव के निवासियों की ओर से कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या को लेकर अवगत कराया जा चुका है लेकिन वर्षों से बनी इस समस्या को कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन



अब अशोका एन्क्लेव में रहने वाले डी एस कोहली ने अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को अनोखा खुला चैलेंज दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि जो भी इस जमीन की सफाई करवाकर यहां अच्छा और उपयोगी पार्क बनवा देगा, उसे उनकी ओर से 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार किसी एक संस्था या व्यक्ति के लिए सीमित नहीं है। आरडब्ल्यूए, नगर निगम, मेयर, पार्षद या मुख्यमंत्री स्तर पर कोई भी प्रयास करके यदि यहां पूरा पार्क बनवा देता है, तो वह 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त कर सकता है। उनकी ओर से यह घोषणा सोशल मीडिया के जरिये विभिन्न ग्रुप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed