फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A reward of ten thousand rupees has been announced on the absconding rape accused.

Faridabad News: दुष्कर्म के फरार आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित

Fri, 27 Feb 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A reward of ten thousand rupees has been announced on the absconding rape accused.
-रेवाड़ी रेंज आईजी ने की घोषणा, जानकारी देने वाले को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार मुख्य आरोपी सोकीन पुत्र हसन उर्फ काली पर दस हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया है। रेवाड़ी रेंज की पुलिस महानिरीक्षक नाजनीन भसीन ने यह घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार 12 फरवरी 2025 को थाना फिरोजपुर झिरका में दर्ज एफआईआर के अनुसार, पीड़िता महिला सुबह जॉगिंग के लिए घर से निकली थी। आरोपी सोकीन ने उन्हें अकेला पाकर जंगल और खेतों में जबरदस्ती ले जाकर दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता ने परिवार को घटना की जानकारी दी तो परिवार वाले आरोपी के घर पहुंचे। वहां आरोपी के परिजनों ने गाली-गलौज और तथा पीड़िता व परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता अनुसूचित जाति से हैं, जिसके चलते मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा तथा एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।। मुख्य आरोपी सोकीन अब तक फरार है। इस कारण रेवाड़ी रेंज आईजी ने इनाम घोषित कर आम जनता से सहयोग की अपील की है। कोई भी व्यक्ति आरोपी सोकीन की लोकेशन, छिपने की जगह या कोई भी जानकारी हो तो तुरंत फिरोजपुर झिरका थाना या निकटतम पुलिस स्टेशन में सूचित करे। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed