फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A nutritious diet keeps the body healthy: Smita Gupta

पौष्टिक आहार से शरीर रहेगा स्वस्थ : स्मिता गुप्ता

Sun, 23 Aug 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A nutritious diet keeps the body healthy: Smita Gupta
स्त्रीरोग विशेषज्ञ ने पीरियड और स्वच्छता के प्रति छात्राओं को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाहर के खाने का अधिक सेवन शरीर के हार्मोन संतुलन को प्रभावित कर सकता है। इससे पीरियड अनियमित होने और इस दौरान परेशानी बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसलिए पौष्टिक और संतुलित आहार लेना चाहिए। यह बात स्त्रीरोग विशेषज्ञ और सर्जन डॉ. स्मिता गुप्ता ने झाडसेंतली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कही।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि लड़कियों को दूध जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर को कैल्शियम मिलता है और हड्डियां मजबूत होती हैं। भोजन में दाल, सोयाबीन, पनीर, हरी सब्जियां, फल और सूखे मेवे शामिल करने चाहिए। उन्होंने जंक फूड, अधिक तला-भुना और पैकेट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करने की सलाह दी।
विज्ञापन


डॉ. गुप्ता ने कहा कि किशोरावस्था में शरीर में कई बदलाव होते हैं, इसलिए इस उम्र में सही पोषण बहुत जरूरी है। पर्याप्त पानी पीने और रोजाना कुछ समय शारीरिक गतिविधि करने से भी स्वास्थ्य बेहतर रहता है। पीरियड के दौरान आयरन युक्त भोजन लेना भी जरूरी है, क्योंकि इस समय शरीर से रक्त की कमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें पीरियड के दौरान साफ-सफाई रखने, सेनेटरी पैड समय पर बदलने और इस्तेमाल किए गए पैड को सुरक्षित तरीके से निस्तारित करने के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी असामान्य या लगातार परेशानी को छिपाने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने डॉ. स्मिता गुप्ता का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में साधना, किरण, मंजू, पायल, सीमा सहित अन्य छात्राओं ने सवाल भी पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed