{"_id":"6a8de13ec6210d1f6f00a650","slug":"a-new-road-and-drain-will-be-constructed-in-dabua-colony-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78290-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डबुआ कॉलोनी में बनेगी नई सड़क और नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डबुआ कॉलोनी में बनेगी नई सड़क और नाला
विज्ञापन
पानी की लाइन बिछने के बाद सड़क निर्माण और नाले को ऊंचा करने का काम होगा
नगर निगम ने दोबारा जारी किया टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र की डबुआ कॉलोनी में पानी की लाइन बिछाने के बाद खराब हुई सड़क को अब नए सिरे से बनाया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने वार्ड नंबर-10 की डबुआ कॉलोनी के बी-ब्लॉक में कम्युनिटी सेंटर के सामने सड़क निर्माण के लिए करीब 83 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। इसके अलावा यहां नाले की ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी।
नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण का यह कार्य पानी की सप्लाई लाइन बिछाने के बाद कराया जाना है। सड़क निर्माण के साथ टाइप-1 नाले की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी, ताकि सड़क और नाले का लेवल बेहतर किया जा सके और जलभराव की समस्या को कम करने में मदद मिले। इस परियोजना की अनुमानित लागत 82 लाख 92 हजार 251 रुपये रखी गई है। कंपनी को काम सौंपे जाने के बाद 180 दिन में काम पूरा करना होगा। सड़क का निर्माण प्लेन सीमेंट कंक्रीट से एम-25 मिक्स डिजाइन के तहत किया जाएगा। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए पहले भी टेंडर लगाया गया था, लेकिन निर्माण कार्य के लिए कोई कंपनी आगे नहीं आई थी। अब दोबारा से टेंडर लगाया गया है। चार सितंबर के बाद कंपनी के चयन की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।