{"_id":"65833611c18bf10b080aa2b4","slug":"a-new-crop-of-cricketers-is-being-prepared-in-the-cricket-academy-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18312-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्रिकेट अकादमी में तैयार हो रही क्रिकेटरों की नई पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्रिकेट अकादमी में तैयार हो रही क्रिकेटरों की नई पौध
विज्ञापन
क्रिकेट अकादमी में तैयार हो रही क्रिकेटरों की नई पौध
- विजय यादव, मोहित शर्मा, अजय रत्रा, राहुल तेवतिया सहित अन्य बना चुके पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईपीएल समेत राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमक रहे फरीदाबाद-गुरुग्राम युवा क्रिकेट हरियाणा शान बढ़ा रहे हैं। अब तक यहां से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आईपीएल और देश के लिए या तो खेल चुके है या खेल रहे हैं। यहां क्रिकेट अकादमियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की नई पौध तैयार हा रही है।
फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में वर्षों तक खेलकर निकले खिलाड़ियों का पिछले तीन दशक तक हरियाणा भर में प्रभाव रहा। पूर्व क्रिकेटर विजय यादव, अजय रात्रा का अंतरराष्ट्रीय फलक पर डंका बजा। अब मोहित शर्मा, राहुल तेवतिया और शाहबाज अहमद जैसे नामचीन खिलाड़ियों से खिलाड़ियों की नई पौध प्रभावित हो रही है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना लोहा मनवा चुके हैं। रणजी, विजय हजारे ट्रॉफी से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले के 50 से अधिक खिलाड़ी डंका बजा रहे हैं। फरीदाबाद में क्रिकेट की नई पौध तैयार करने के लिए स्मार्ट सीटी में 35 अकादमियों में क्रिकेट के पांच हजार से ज्यादा भविष्य निखार रहे हैं। दूसरी तरफ, गुरुग्राम, मेवात और पलवल में भी 30 से अधिक क्रिकेट अकादमियों से खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं।
-- -- -- -- -
विजय यादव अकादमी के क्रिकेटर बना चुके हैं अपनी पहचान
जिले में सबसे ज्यादा क्रिकेटर विजय यादव क्रिकेट अकादमी से निकले हैं। अकादमी के कोच अनिकेत का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय व प्रथम श्रेणी स्तर पर उनकी अकादमी से 20 से अधिक खिलाड़ी अपनी जगह सुरक्षित कर चुके हैं। इनमें से कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्हें अकादमी में मुफ्त प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा सहित कई नामचीन खिलाड़ी विजय यादव क्रिकेट अकादमी में अभी भी प्रशिक्षण करते है। वहीं, जिले की रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी, रावल क्रिकेट अकादमी सहित कई क्रिकेट अकादमी में भी युवा क्रिकेटर निखर रहे हैं। मालूम हो कि जिले में एक नामचीन क्रिकेट अकादमी में एक खिलाड़ी के प्रशिक्षण पर 30 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का सालाना खर्चा आते है। इसमें खिलाड़ी की अकादमी फीस से लेकर उसके खेल उपकरण शामिल रहते हैं।
विज्ञापन
फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने बनाई अपनी पहचान
जिले के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर विजय यादव, अजय रतड़ा, मोहित शर्मा, राहुल तेवतिया अपनी पहचान बना चुके हैं। इनके अलावा अंडर-19 में टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले मनविंद्र बींसला, विक्रम धारीवाल, धमेंद्र फागना, संजीव शर्मा, पंकज, राजेश पूरी, विनय सिंह, संदीप सिंह आदि हैं। वहीं कई जिले के कई खिलाड़ी रणजी में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। इनमें से अधिकतर खिलाड़ी एनआईटी स्थित अंतरराष्ट्रीय नाहर सिंह क्रिकेट नर्सरी की उपज हैं। इसके अलावा आईपीएल में खिलाड़ी महेश रावत, अजीत चंदीला, राधव गोयल सहित कई खिलाड़ी विजय यादव क्रिकेट अकादमी की देन हैं।
-- -- -- -
आईपीएल से युवा खिलाड़ियों को मिल रही उड़ान
गुरुग्राम। आईपीएल में हरियाणा के युवा खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य की उड़ान मिल रही है। ऐसे में पिछले कुछ सालों से युवाओं व बच्चों में क्रिकेट को लेकर क्रेज बढ़ा है। अभिभावक भी अपने बच्चों को क्रिकेट खेल में डालने के लिए खूब खर्च कर रहे हैं। गुरुग्राम के कई युवा खिलाड़ी वर्तमान में विभिन्न राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करके अपना भविष्य बनाने में लगे हुए हैं।
-- -
शुभ बंसल:
दाएं हाथ के बल्लेबाज व विकेटकीपर शुभ बंसल ने बीते वर्ष अंडर-14 आयुवर्ग के तहत हरियाणा टीम शिविर के लिए तैयारी की थी। अब वह बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंटों में चयनित राज्य टीम के लिए अंडर-14 राज्य स्तरीय शिविर में भाग ले रहा है। केंद्रीय विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र शुभ गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-38 में प्रशिक्षक कुणाल चौहान की देखरेख में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहा है। युवा क्रिकेटर शुभ बंसल ने बताया कि वह बल्लेबाजी के साथ ही विकेटकीपिंग पर भी फोकस करता है। वह अपनी बल्लेबाजी के दौरान बड़ी पारी खेलने में सुधार कर रहा है।
-- --
अनन्या प्रियदर्शनी: दाएं हाथ की बल्लेबाज व दाएं हाथ ऑफ स्पिनर अनन्या प्रियदर्शनी ने पिछले वर्ष ओडिशा राज्य से अंडर-15 आयुवर्ग के तहत बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट वनडे ट्रॉफी का प्रतिनिधित्व किया था। अन्यना ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-38 में प्रशिक्षक कुणाल चौहान की देखरेख में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रही है। युवा महिला क्रिकेटर अन्यना ने बताया कि क्रिकेट के अभ्यास करने के दौरान और टूर्नामेंट में खेलने के दौरान वे अपने खेल में कमियों को सुधारने का प्रयास करती हैं। ताकि बड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार कर सकें।
-- --
निजी स्कूल में भी छात्रों को दिया जा रहा है क्रिकेट का प्रशिक्षण
फरीदाबाद के निजी स्कूलों में भी आठ वर्ष से अधिक आयुवर्ग के छात्रों को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से एक क्लास निर्धारित की गई है। क्रिकेट कोच नवीन शर्मा का कहना कि अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों की रुचि पहचान कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है। जिले के करीब एक दर्जन से अधिक निजी स्कूलों में क्रिकेट मैदान के साथ तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।
-- -- -- --
फरीदाबाद में चल रहीं किकेट अकादमी
विजय यादव - 500 खिलाड़ी, रविंद्र फागना- 400 खिलाड़ी, जेपी अकादमी- 50 खिलाड़ी, आरएस अकादमी- 35, बाबा सूरदास : 60, वर्षा अकादमी : 40, स्लेज हैमर : 150, मास्टर अकादमी : 35, फरीदाबाद अकादमी : 40 समेत अन्य।
-- -
- सेंटर में आने वाले सभी खिलाड़ी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल ने युवाओं खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का एक अच्छा मंच दिया है। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके युवा खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं।
कुणाल चौहान, गुरुग्राम खेल विभाग के क्रिकेट प्रशिक्षक