{"_id":"69517a4869eb3dcc48041d84","slug":"a-moving-car-caught-fire-on-the-service-road-of-the-expressway-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59015-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर चलती कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर चलती कार में लगी आग
विज्ञापन
धुआं निकलने पर ही नीचे उतर गया था चालक
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-2 में दिल्ली-मुंबई-वड़ोदरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर शनिवार शाम को ड्यूटी से घर लौट रहे युवक की चलती कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 15 मिनट के भीतर पूरी कार जलकर खाक हो गई।
आईएमटी क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत विकास नाम का युवक अपनी आई-20 कार से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। वह सेक्टर-2 के पास दिल्ली-मुंबई-वड़ोदरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से होते हुए फरीदाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार के नीचे से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। विकास ने सड़क के बीच में ही कार रोक दी और नीचे उतर गया। तभी इंजन के नीचे से धुआं और तेज हो गया और देखते ही देखते इंजन में आग लग गई। युवक ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।
बल्लभगढ़ के अग्रसेन चौकी इंचार्ज धर्मपाल कुमार ने बताया कि यह हादसा शाम करीब 7 बजे के आसपास हुआ है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
हादसे को देखने में चक्कर में हुआ एक और हादसा
कार में लगी आग को देखने के लिए एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर ही एक चालक ने अपनी कार रोक दी। तभी पीछे से आ रही दूसरी कार ने उसमें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों कारों के एयरबैग खुल गए।