फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A modern town park will be built in Sector-46; it will also feature an open gym.

Faridabad News: सेक्टर-46 में बनेगा आधुनिक टाउन पार्क, ओपन जिम की सुविधा भी होगी

Thu, 03 Sep 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
A modern town park will be built in Sector-46; it will also feature an open gym.
लोगों को सैर, व्यायाम और बच्चों के खेलने के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थान मिलेगा, मंजूरी के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा
विज्ञापन

राहुल राज

फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सेक्टर-46 में करीब 20 एकड़ में आधुनिक टाउन पार्क विकसित करने की परियोजना पर काम कर रहा है। पार्क बनने के बाद सेक्टर और आसपास की सोसाइटियों के लोगों को सैर, व्यायाम और बच्चों के खेलने के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थान मिलेगा। प्राधिकरण ने परियोजना की मंजूरी के लिए प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया है।

प्रस्तावित पार्क में अत्याधुनिक सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, सीमेंट कंक्रीट पाथ, ओपन एयर थिएटर, आधुनिक फाउंटेन, नई बाउंड्री वॉल और आकर्षक मुख्य प्रवेश द्वार जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना है। पार्क को इस तरह तैयार किया जाएगा कि सुबह-शाम सैर करने वालों के साथ बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं को भी एक ही परिसर में सुविधाएं मिल सकें। टाउन पार्क में जॉगिंग और वॉकिंग के लिए व्यवस्थित ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा लोगों को नियमित व्यायाम के लिए ओपन जिम की सुविधा भी मिलेगी। इससे आसपास के निवासियों को फिटनेस के लिए अलग से दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बच्चों के लिए अलग खेल क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसमें झूले, स्लाइड, सी-सॉ और खुले घास के मैदान जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन


बैठने के लिए बेंच, शेड और हरियाली की सुविधा होगी

टाउन पार्क में जगह-जगह बैठने के लिए बेंच और छायादार शेड बनाए जाएंगे। बड़े हरे लॉन, छायादार पेड़ और फूलों की क्यारियां पार्क की खूबसूरती बढ़ाएंगी। इसके साथ ही आधुनिक फाउंटेन भी लगाया जाएगा। पार्क में आम लोगों की सुविधा के लिए पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। सुरक्षा के लिए गार्ड और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना पर है। पार्क के बाहर वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। लोगों को हल्के नाश्ते और अन्य जरूरतों के लिए छोटे फूड कियोस्क की सुविधा भी दी जाएगी। टाउन पार्क बनने से सेक्टर-46 और इसके आसपास तेजी से विकसित हो रही आवासीय सोसायटी के लोगों के लिए बड़ा सार्वजनिक स्थल साबित होगा। पार्क बनने से न केवल लोगों को सैर और व्यायाम के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी सुरक्षित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

वर्जन--


सेक्टर-46 में करीब 20 एकड़ में आधुनिक टाउन पार्क विकसित करने की योजना है। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। योजना को अंतिम रूप देने के बाद काम शुरू किया जाएगा।- संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article