{"_id":"68c5c2e6e76ba7dacd0c31f7","slug":"a-modern-parking-lot-will-be-built-in-sector-46-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51325-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-46 में बनेगा आधुनिक पार्किंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-46 में बनेगा आधुनिक पार्किंग स्थल
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था होगी सुगम, तीन माह में काम पूरा करने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-46 स्थित शॉपिंग सेंटर में पार्किंग निर्माण का कार्य मंजूर कर दिया है। शॉपिंग सेंटर में पार्किंग बनाने का काम तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह पार्किंग परियोजना न केवल लोगों की सुविधा के लिए बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। शॉपिंग सेंटर और आसपास के इलाके में लंबे समय से पार्किंग की समस्या बनी हुई है। दुकानदारों और ग्राहकों को वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना पड़ता है जिससे जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। नए पार्किंग स्थल के निर्माण से इन समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
इस परियोजना का सबसे बड़ा फायदा स्थानीय निवासियों और कारोबारियों को होगा। क्षेत्र के लोग लंबे समय से पार्किंग सुविधा की मांग कर रहे थे। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को गाड़ी खड़ी करने में बड़ी दिक्कत होती है। उन्हें दूर जाकर अपने वाहन खड़े करके आना पड़ता है। इस कारण से उनका समय भी अधिक लगता है और वाहन चोरी का डर भी बना रहता है। वहीं सड़क किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग के चलते राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। नए पार्किंग स्थल के बाद लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित जगह पर गाड़ी खड़ी करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
प्राधिकरण के अनुसार पार्किंग स्थल का निर्माण सभी मानकों के अनुरूप किया जाएगा। इसके साथ ही तीन साल तक रखरखाव की अवधि भी तय की गई है। अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग का निर्माण करने के साथ तीन साल तक कोई परेशानी होने एजेंसी की ही जिम्मेदारी होगी।
पार्किंग के साथ सुरक्षा पर भी रहेगा ध्यान
पार्किंग स्थल में सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। यहां पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी कैमरे और सुगम एंट्री-एग्जिट प्वाइंट बनाए जाने की योजना है। इससे लोगों को वाहन खड़ा करने के साथ अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा।
ट्रैफिक पर मिलेगा नियंत्रण
शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए पार्किंग की समस्या लगातार बढ़ रही है। सेक्टर-46 जैसे व्यस्त क्षेत्र में पार्किंग सुविधा विकसित होने से मुख्य सड़कों पर दबाव कम होगा। इससे जाम की समस्या पर काबू पाने में मदद मिलेगी और स्थानीय ट्रैफिक पुलिस को भी यातायात प्रबंधन में आसानी होगी।
सभी बाजारों में किया जाना चाहिए पार्किंग का निर्माण
आपको बताते चलें कि यह कदम शहरी विकास के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि अगर समय पर और योजनाबद्ध तरीके से पार्किंग स्थलों का विकास किया जाए तो शहर की कई समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। फरीदाबाद जैसे औद्योगिक और व्यापारिक शहर में पार्किंग की सुविधाएं मजबूत करना अब काफी जरूरी हो गया है। इसी को देखते हुए निगम भी पार्किंग को लेकर लगातार योजनाएं बना रहा है।