{"_id":"68f92dda867f1a2991018c08","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-the-house-goods-worth-lakhs-burnt-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54037-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मकान में लगी भीषण आग, लाखाें का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मकान में लगी भीषण आग, लाखाें का सामान जला
विज्ञापन
दमकल विभाग की 13 गाड़ियों ने बुझाई आग, इलाके में मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी इलाके के एफ ब्लॉक स्थित एक नंबर मकान में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि लपटें घर से बाहर तक निकलती नजर आईं। मौके पर दमकल विभाग की लगभग 13 गाड़ियों में मौजूद कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
आग देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और डायल 112 पर दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और एक के बाद एक कुल 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मालिक मनोज लखानी ने बताया कि मकान में बाइक, स्कूटी और कार के सीट कवर बनाने का काम किया जाता था। आग की चपेट में आने से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक दृश्य से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आगे की जांच जारी है।