{"_id":"69c6e2aa5a059991ce00a0de","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-tin-shed-in-nit-2-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66003-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी-2 में टिन शेड में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी-2 में टिन शेड में लगी भीषण आग
विज्ञापन
लाखों रुपये का सामान जलकर राख
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के एनआईटी-2 इलाके में देर रात बिजली बोर्ड कार्यालय के सामने स्थित एक टिन शेड में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते शेड में रखा रामलीला का सामान और एक रिक्शा जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
स्थानीय लोगों के अनुसार टिन शेड के अंदर और आसपास कई वाहन खड़े थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं पास में खड़े कई रिक्शों में से एक आग की चपेट में आ गया। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टिन शेड के पास लगे बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी ने पास रखे ज्वलनशील सामान को चपेट में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।