फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A massive fire broke out at a thermocol factory, and workers were rescued.

Faridabad News: थर्माकोल फैक्टरी में लगी भीषण आग, कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला

Sun, 19 Apr 2026 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out at a thermocol factory, and workers were rescued.
फरीदाबाद सेक्टर 24 ​स्थित कंपनी में लगी आग । संवाद
दो अन्य फैक्टरियां भी आईं चपेट में, दमकल विभाग की 18 से अधिक गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुजेसर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात एक थर्माकोल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दो और फैक्टरियां इसकी चपेट में आ गईं। दमकल विभाग की 18 से अधिक गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


जानकारी के अनुसार, किरण पैकेजिंग उद्योग के प्लॉट नंबर 110 में स्थित थर्माकोल फैक्टरी में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगते ही फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शी कमल सिंह ने बताया कि वह किसी काम से मुजेसर थाने आए थे, तभी एक फैक्टरी से धुआं उठता दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो अंदर आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर अंदर मौजूद चार से पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




फैक्टरी में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। अंदर से लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर आसपास की फैक्टरियों में काम कर रहे मजदूरों को भी बाहर निकाल लिया गया।



आग की लपटें पास की ओमेगा ब्राइट स्टील उद्योग और एनवोसफे एक्वा सॉल्यूशन फैक्टरी तक पहुंच गईं, जिससे वहां भी आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचनी शुरू हो गईं। शुरुआत में तीन गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए कुल 18 से अधिक दमकल गाड़ियों को लगाया गया।




पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर फैक्टरी के आसपास के मार्गों पर यातायात रोक दिया ताकि राहत और बचाव कार्य में कोई बाधा न आए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed