{"_id":"687d3f7fac36b9f7a60d32ea","slug":"a-liquor-bottle-was-hit-on-the-head-in-a-minor-dispute-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47545-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मामूली विवाद में सिर पर मार दी शराब की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मामूली विवाद में सिर पर मार दी शराब की बोतल
विज्ञापन
गांव सुनपेड में क्लीनिक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव सुनपेड में लावारिस कुत्तों को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश के चलते आरोपियों ने व्यक्ति के सिर पर शराब की बोतल और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना क्लीनिक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामले की शिकायत सदर थाने में दी गई।
गांव सुनपेड निवासी ईश्वर ने बताया कि वह पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी (आरएमपी) हैं। उनका गांव के मुख्य चौराहे पर शराब के ठेके पास राणा नाम से क्लीनिक है। उन्होंने बताया कि वह गली के लावारिस कुत्तों को खाना खिलाते हैं। करीब तीन महीने पहले उनके मकान के पीछे बने योगेंद्र के घर पर लावारिस कुत्ता चला गया। कुत्ते ने घर में गंदगी कर दी। इसी वजह से आरोपियों ने उस रात को 10 बजे उनके घर पर ईंटों से हमला किया। उसके बारे में पुलिस को 112 नंबर पर सूचित किया। मौके पर पुलिस आई और गांव के लोगों ने समझा कर मामला शांत कर दिया। उनका आरोप है कि उसी की रंजिश रखते हुए आरोपी योगेंद्र व उसके भाई व साथियों ने उनकी कार व बाइक को भी तोड़ दिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 19 जुलाई की रात को वह अपने क्लीनिक को बंद कर रहा था तभी आरोपी योगेंद्र, दिनेश और योगेश व अन्य कुछ युवक आए। जिसमें से एक आरोपी ने उनके सिर पर शराब की बोतल मार दी। उसके बाद लाठी डंडों से उनके ऊपर हमला किया। इस हादसे में गांव के लोग बीच- बचाव करने के लिए आए तो आरोपी वहां से भाग गए। यह पूरी घटना क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिसमें आरोपी स्पष्ट रूप से व्यक्ति को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। घायल ईश्वर को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इस मामले की शिकायत थाना सदर को 112 नंबर पर कॉल करके दी गई।