फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A high-speed Thar and a pickup collided, with the airbag opening to save the young man's life.

Faridabad News: तेज रफ्तार थार और पिकअप में भिड़ंत, एयरबैग खुलने से बची युवक की जान

Fri, 12 Dec 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A high-speed Thar and a pickup collided, with the airbag opening to save the young man's life.
फरीदाबाद में सेक्टर 37 आगरा नहर के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई थार । संवाद
थार के परखच्चे उड़ गए परखच्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के नया पुल के पास बुधवार रात करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार थार और ओवरलोड पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, गाड़ी के दोनों एयरबैग समय रहते खुल जाने से उसकी जान बच गई।

पिकअप के साइड में टक्कर होने के कारण उसे मामूली नुकसान पहुंचा। पिकअप में चालक, परिचालक के अलावा मजदूर भी सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। पिकअप में कबाड़ भरा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार तेज गति से बल्लभगढ़ की ओर से आ रही थी, जबकि पिकअप बदरपुर बॉर्डर की तरफ से आ रही थी।
विज्ञापन


नया पुल के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पिकअप चालक ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को संभालकर कट मारा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अगर जरा सी भी चूक होती तो दोनों वाहन सीधा टकरा सकते थे, जिससे स्थिति और भयावह हो सकती थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed