फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A group of sanitation workers in BK goes on strike

Faridabad News: बीके में सफाई कर्मचारियों का एक गुट हड़ताल पर

Thu, 23 Apr 2026 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A group of sanitation workers in BK goes on strike
अस्पताल की सफाई व्यवस्था बिगड़ी, कर्मचारियों के विवाद का असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में बुधवार को सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दो सुपरवाइजरों और एक सफाई कर्मचारी के बीच हुए विवाद के चलते हालात बिगड़ गए। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत सफाई कर्मचारियों का एक गुट हड़ताल पर चला गया, जबकि कुछ कर्मचारियों ने काम जारी रखा है। इस कारण अस्पताल परिसर में कई जगह कचरा फैला रहा और नियमित सफाई प्रभावित हुई।



आपातकालीन विभाग के बाहर, ओपीडी क्षेत्र और प्रथम तल के वार्डों में गंदगी साफ दिखाई दी। हालांकि प्रसूति विभाग के बाहर एक महिला कर्मचारी सफाई करती नजर आई। दोनों पक्षों ने इस मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा से की है। एक सफाई कर्मचारी ने सुपरवाइजरों पर मारपीट की कोशिश का आरोप भी लगाया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही स्वास्थ्य निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई थी और सुधार के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके हालात में सुधार नहीं हो सका, जिससे अस्पताल प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed