फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A girl was raped on the pretext of getting her a job

Faridabad News: नौकरी दिलाने के बहाने युवती से किया दुष्कर्म

Fri, 01 Aug 2025 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A girl was raped on the pretext of getting her a job
गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पलवल की रहने वाली युवती को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में नौकरी दिलाने के बहाने होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने दुष्कर्म की वीडियो बना ली और उसके आधार पर ब्लैकमेल कर लगभग दो साल तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने गर्भपात भी कराया। अब आरोपी ने शादी से भी इंकार कर दिया है। पलवल से आई जीरो एफआईआर पर बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।


पुलिस को दी शिकायत में पलवल निवासी युवती का कहना है कि लगभग दो साल पहले पलवल के ही रहने वाले प्रवीन नामक युवक से उसकी मुलाकात हुई। युवक ने उसकी पृथला की एक कंपनी में नौकरी लगवा दी। आरोपी ने इस दौरान युवती का मोबाइल नंबर भी ले लिया। युवती के अनुसार एक दिन आरोपी उसकी कंपनी में पहुंचा और खाना खिलाने के बहाने बल्लभगढ़ के एक होटल में ले गया। आरोप है कि खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को कमरे में ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। युवती जब गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी का भरोसा देकर गर्भपात करा दिया। दो साल तक शोषण करने के बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पलवल से आई जीरो एफआईआर पर अब यहां एफआईआर दर्ज कर सिटी थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed