फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A girl playing outside the house was hit by a school van, she died.

Faridabad News: घर के बाहर खेल रही बच्ची को स्कूल वैन ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 26 Feb 2025 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
A girl playing outside the house was hit by a school van, she died.
बच्ची के ऊपर से गुजर गई गाड़ी, पुलिस ने केस दर्ज किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गांव जाजरू में घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को तेज रफ्तार से आ रही स्कूल वैन ने टक्कर मार दी। वैन बच्ची के ऊपर से गुजर गई। उसको उपचार के लिए बीके अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव जाजरू निवासी हाशिम ने बताया कि वह सरस्वती पैकिंग कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके चार बच्चे हैं। एक लड़का व तीन लड़कियां। 24 फरवरी की दोपहर को वह घर पर ही थे। तभी उनकी 3 साल की बेटी जरा घर के सामने गली में खेल रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार से आई निजी स्कूल की वैन ने बच्ची को टक्कर मारकर घायल कर दिया। वैन प्रवेश चालक चला रहा था। चालक को वह पहले से जानते थे, क्योंकि चालक प्रवेश उनके पड़ोस में रहने वाले बच्चों को भी लेकर जाता था। वैन बच्ची के ऊपर से गुजर गई। परिजन बच्ची को उपचार के लिए बीके अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed