फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A gathering of tunes will be held for 16 days in Surajkund fair

Faridabad News: सूरजकुंड मेले में 16 दिन सजेगी सुरों की महफिल

Tue, 30 Jan 2024 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
A gathering of tunes will be held for 16 days in Surajkund fair
मैथिली ठाकुर, दलेर मेहंदी और कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर देंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अरावली की खूबसूरत वादियों में लगने वाले 37वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में 16 दिन सुरों की महफिल सजेगी। दो फरवरी से शुरू होने वाले मेले में 18 फरवरी तक बॉलीवुड और लोक कलाकार देश-विदेश के पर्यटकों को भारतीय संगीत से परिचित कराएंगे। लोक गायिका मैथिली ठाकुर, पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। मेला प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
भारतीय लोक कला और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए फरीदाबाद के सूरजकुंड में प्रतिवर्ष हस्तशिल्प मेला लगाया जाता है जिसमें देश-विदेश के हस्तशिल्प अपने हुनर का प्रदर्शन करते हैं। दो फरवरी को मेले का आधिकारिक उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। उनके साथ कई देशों के राजदूत भी उपस्थित रहेंगे। इसके लिए मेला सजकर तैयार हो गया है। मंगलवार को मेले की चौपालों को थीम स्टेट गुजरात की तर्ज पर सजाया गया। वहीं झूले लगने वालों स्थान को पहले के मुकाबले थोड़ा छोटा किया गया है और उस स्थान पर म्यूजिकल नाइट के लिए स्टेज बनाया गया है जिसमें 10 हजार लोग गीत-संगीत जैसे-रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। मेला प्राधिकरण के अनुसार 3 फरवरी को लोक गायिका मैथिली ठाकुर द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन




ये होंगे कार्यक्रम
4 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय फ्यूजन आर्टिस्ट की प्रस्तुति, 5 फरवरी को हरियाणा कला संस्कृति विभाग की प्रस्तुति, 6 को नॉर्थ ईस्ट कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति, 7 को गुजराती संगीत, 8 को हरियाणवी कलाकार, 9 को थीम स्टेट गुजरात का फैशन शो, 10 को म्यूजिकल शो, 11 को बॉलीवुड सिंगर पापोन, 12 पद्मश्री अवार्डी 13 को पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी, 14 को परिक्रमा बैंड की प्रस्तुति, 15 को गायिका गीता रावड़ी द्वारा क्लासिकल गुजराती प्रस्तुति और 16 फरवरी को नॉर्थ ईस्ट के कलाकारों द्वारा फैशन शो प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस बार सूरजकुंड मेले में पर्यटकों के लिए बहुत कुछ होगा। साथ ही छोटी और बड़ी चौपाल पर होने वाले कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी गई है।
- नीरज कुमार, प्रबंध निदेशक, हरियाणा पर्यटन निगम


सूरजकुंड मेले के लिए तैयारी में से प्रस्तावित
मेला क्षेत्रफल : 80 एकड़
स्टॉल : 1600
चौपाल : 3
शिल्पकार : 600
लोक कलाकार : 700
प्रवेश द्वार : 5
सांस्कृतिक थीम : स्टेट पूर्वोत्तर
राज्य थीम : स्टेट गुजरात
भागीदार देश : तंजानिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed