{"_id":"65d5fd2442f2a1ad9100a3fe","slug":"a-family-was-beaten-up-by-people-dancing-on-the-road-with-dj-playing-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21004-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क पर डीजे बजाकर नाच रहे बरातियों ने एक परिवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क पर डीजे बजाकर नाच रहे बरातियों ने एक परिवार को पीटा
Wed, 21 Feb 2024 07:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 21 Feb 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
- अस्पताल से लौटा पीड़ित परिवार घर जाने के लिए मांग रहा था रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा में सड़क पर डीजे बजाकर नाच रहे बरातियों से रास्ता मांगना एक परिवार को भारी पड़ गया। अस्पताल से इलाज करवा कर लौट रहे परिवार की बरातियों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि बरातियों ने उन्हें बंधक बनाकर एक धर्मशाला में ले जाकर भी पीटा। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
तिलपत स्थित जाटव मोहल्ला निवासी पीड़ित रोहित रावल ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी उनकी छह वर्षीय बेटी की तबीयत खराब हो गई थी। ऐसे में पत्नी और बहन के साथ मोटरसाइकिल से बेटी को एक निजी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने ले गए थे। रात करीब 10 बजे अस्पताल से बेटी को लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान अग्रवाल धर्मशाला के पास एक बरात निकल रही थी। डीजे की धुन पर कुछ युवक सड़क पर नाच रहे थे। उन्होंने उन युवकों से घर जाने के लिए रास्ता देने को कहा। आरोप है कि इस बात पर बरातियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बीचबचाव करने पहुंची पत्नी और बहन को भी चोटें आईं। बेटी भी घायल हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे पकड़कर अग्रवाल धर्मशाला लेकर गए और वहां भी मारपीट की। पत्नी ने इसकी सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को दी। सूचना पर पहुंचे उनके परिजनों ने आरोपियों से बचाया। वहीं, अधिकांश आरोपी शराब के नशे में थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
--
बरात में पैसा लूटने के चक्कर में चले लात-घूंसे
सूरजकुंड रोड पर सोमवार रात बरात चढ़त के दौरान पैसा लूटने के चक्कर में घोड़ी-बग्गी और बैंडबाजे वालों में जमकर मारपीट हुई। लात-घूंसे चले। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।