{"_id":"6a1b31d1b7831585c80cada7","slug":"a-dispute-over-water-flowing-in-the-street-led-to-a-fight-neighbors-who-came-to-the-rescue-were-also-beaten-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71182-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गली में पानी बहने के विवाद में मारपीट, बचाव करने आए पड़ोसी भी पिटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गली में पानी बहने के विवाद में मारपीट, बचाव करने आए पड़ोसी भी पिटे
विज्ञापन
महिलाएं समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल, पल्ला थाना पुलिस ने छह नामजद व अन्य पर दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के जगमाल एन्क्लेव में गली में पानी बहने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला किया। इस झगड़े में बीच-बचाव करने आए पड़ोसियों समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने पीड़ित के घर पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। पल्ला थाना पुलिस ने प्राथमिक जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को आरोपी दिनेश, आदेश, संजू, होरेलाल, अमर, राहुल और उनके अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगमाल एन्क्लेव, अजय नगर (इस्माइलपुर) निवासी बबीता कुमारी ने शिकायत में बताया कि 28 मई को गली में पानी बहाने की बात को लेकर पड़ोसी दिनेश की पत्नी के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। इससे गुस्सा कर दिनेश और उनके भाइयों आदेश व संजू ने होरेलाल, अमर, राहुल व कई अन्य अज्ञात युवकों को मौके पर बुला लाया। आरोपियों ने आते ही उससे और उसके पति अनिल सिंह से मारपीट शुरू कर दी।
गली में शोर-शराबा सुनकर जब पीड़ित परिवार को बचाने के लिए उनके पड़ोसी रवि सिंह, रामचंद्र सिंह, सुशीला देवी, बबिता देवी, प्रवीन कुमार, रिंकी देवी, शिव कुमार और अंजलि आगे आए, तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और हमला कर दिया, जिससे इन सभी को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को फरीदाबाद के बीके अस्पताल भिजवाया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, अनिल कुमार के शरीर पर डॉक्टरों ने कुल 6 चोटें दर्ज की हैं। इसके अलावा रविंद्र, शिव कुमार, रिंकी देवी, परवीन कुमार और बबीता देवी की एमएलआर में भी सिर पर गंभीर चोट, सीने और हाथ-पैर में फ्रैक्चर की आशंका के चलते एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सलाह दी गई है। डॉक्टरों ने कुछ घायलों के खून के नमूने भी अल्कोहल जांच के लिए सुरक्षित रखे हैं।