Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A cow attacked a four-year-old child and a woman.

Faridabad News: गाय ने चार साल के बच्चे और महिला पर किया हमला

Tue, 03 Nov 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A cow attacked a four-year-old child and a woman.
- बच्चे को बचाने के लिए आगे आई महिला को सड़क पर गिराकर सींगों और पैरों से करती रही वार
विज्ञापन

- सीसीटीवी में कैद हुई घटना, लोगों ने डंडों से गाय को भगाने का किया प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-91 में घर के बाहर खड़े चार साल के बच्चे और करीब 50 वर्षीय महिला पर एक गाय ने हमला कर दिया। गाय ने पहले बच्चे को निशाना बनाया, लेकिन महिला ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को खींचकर बचाने का प्रयास किया। इस दौरान गाय ने महिला को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें गाय महिला और बच्चे को सड़क पर गिराकर हमला करती दिखाई दे रही है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि गाय ने पहले बच्चे की ओर हमला किया। महिला बच्चे को बचाने के लिए आगे आई तो गाय ने दोनों को सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद गाय महिला पर सींगों और पैरों से लगातार हमला करती रही। महिला को बचाने के लिए आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने डंडों से गाय को भगाने का प्रयास किया, लेकिन गाय महिला को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद गाय महिला को छोड़कर वहां से चली गई। इसके बाद स्थानीय लोग घायल महिला को उपचार के लिए डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें घर भेज दिया। फिलहाल महिला का घर पर ही इलाज चल रहा है। वहीं, बच्चे को भी घटना में हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed