फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A contractor sleeping in the warehouse of an ash packing company was shot dead in the head.

Faridabad News: राख पैकिंग कंपनी के गोदाम में सो रहे ठेकेदार की सिर में गोली मारकर हत्या

Sat, 23 May 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A contractor sleeping in the warehouse of an ash packing company was shot dead in the head.
-बिहार से मजदूरों को लेकर देर रात लौटा था ठेकेदार, डबुआ थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र के गाजीपुर इलाके में राख पैकिंग कंपनी के गोदाम के अंदर सो रहे ठेकेदार की अज्ञात हमलावर ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान योगेश कुमार (31) के रूप में हुई है, जो मूलरूप से बिहार का रहने वाला था और गोदाम में ठेकेदारी का काम संभालता था। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, डबुआ थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे गाजीपुर स्थित गोदाम में हत्या होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर थाना प्रभारी संगम दहिया अपनी टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ठेकेदार योगेश कुमार बृहस्पतिवार देर रात करीब 11 बजे ही बिहार से कुछ नए मजदूरों को लेकर वापस गोदाम पर आया था। सभी मजदूरों के साथ खाना-पीना खाने के बाद रात करीब एक बजे योगेश गोदाम परिसर में ही चारपाई पर सो गया। वहीं बाकी मजदूर भी अपने-अपने स्थानों पर सोने चले गए थे।
विज्ञापन


गोदाम में मौजूद मजदूरों ने पूछताछ में बताया कि रात करीब दो से तीन बजे के बीच उन्हें अचानक पटाखा चलने जैसी तेज आवाज सुनाई दी थी, लेकिन शादी-विवाह का सीजन होने के कारण किसी ने इस पर ज्यादा गौर नहीं किया और सोते रहे। सुबह जब अन्य मजदूर सोकर उठे, तो उन्होंने योगेश को चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि अज्ञात हमलावर ने सोते समय योगेश के सिर में सटाकर गोली मारी थी। इसके बाद फैक्टरी परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और तुरंत वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम में रहने वाले 25 मजदूरों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। डबुआ थाना प्रभारी संगम दहिया ने बताया कि इस गोदाम परिसर में करीब 15 से 25 मजदूर रहते हैं, जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि देर रात बाहरी गेट से गोदाम के अंदर कौन दाखिल हुआ था और इस हत्याकांड के पीछे क्या रंजिश हो सकती है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए गाजीपुर रोड और गोदाम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed