फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A child playing outside the house was crushed by a pickup, died

Faridabad News: घर के बाहर खेल रहे आठ साल के बच्चे को पिकअप ने रौंदा, मौत

Wed, 26 Jun 2024 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
A child playing outside the house was crushed by a pickup, died
- दूसरी कक्षा में पढ़ता था अंश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित दयाल नगर में घर के बाहर खेल रहे आठ साल के एक बच्चे को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना सूरजकुंड पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अंश के रूप में हुई है।

दयाल नगर बड़ा शिव मंदिर निवासी अंजन कुमार ने बताया कि वह यहां परिवार के साथ रहते हैं। वह इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। परिवार में तीन बेटी हैं और एक बेटा था। अंश छोटा था और वह दूसरी कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार को अंश घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार पानी का टैंकर लदे पिकअप ने उसे कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को लेकर परिजन तुरंत बीके अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी पिकअप चालक उसका पड़ोसी है। हादसे के बाद से वह पिकअप समेत मौके से फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed