{"_id":"6a00d8bb3a347efdb9085be4","slug":"a-celebration-of-service-culture-and-nation-building-the-safe-childhood-project-begins-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69657-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का उत्सव, सुरक्षित बचपन परियोजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का उत्सव, सुरक्षित बचपन परियोजना शुरू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित निजी स्कूल के ऑडिटोरियम में सुनहरी किरण सामाजिक संस्था के 20 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर सामाजिक यात्रा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने सुरक्षित बचपन परियोजना का शुभारंभ किया। समारोह में समाज सेवा शिक्षा और जनजागरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान से हुई। संस्था पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में विपुल गोयल ने कहा कि सेवा ही समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है।
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए युवाओं से समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मेयर प्रवीण बत्रा, पार्षद रश्मि यादव समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। संस्था अध्यक्ष अरुण सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।