फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A case of attempt to suicide has been registered against the woman who climbed the pole

Faridabad News: पोल पर चढ़ने वाली महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज

Tue, 04 Jul 2023 10:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 04 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
A case of attempt to suicide has been registered against the woman who climbed the pole
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव मवई के पास सोमवार सुबह बिजली के खंभे पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोमवार सुबह करीब पांच बजे गांव मवई के पास बाईपास रोड के किनारे स्थित एक हाईटेंशन लाइन के खंभे पर 50 वर्षीय महिला चढ़ गई थी। महिला की पहचान गांव मवई निवासी महक बाला के रूप में हुई है। महिला हाईटेंशन लाइन के खंभे पर रस्सी और चुन्नी लेकर चढ़ गई और रस्सी को गले में बांधकर बार-बार आत्महत्या करने की धमकी दे रही थी। बचाव के पहुंचे पुलिसकर्मियों को ऊपर से कूदने की धमकी भी देती रही। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे खंभे से नीचे उतारा गया था। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed