फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A case has been registered against three people for allegedly producing a fake lease deed.

Faridabad News: फर्जी लीज डीड के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 13 Feb 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against three people for allegedly producing a fake lease deed.
-सुरजीवन रिजॉर्ट भूमि विवाद, आरोपी पक्ष ने दावों को बताया निराधार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। नूंह जिले में सुरजीवन हेल्थ रिजॉर्ट से जुड़े एक पारिवारिक संपत्ति विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। मोहम्मदपुर अहीर थाने में प्रवर श्रीवास्तव की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
यह मामला करोड़ों रुपये की कीमती भूमि से जुड़ा है, जिसमें शिकायतकर्ता ने अपनी दिवंगत मां के नाम पर फर्जी लीज डीड तैयार करने का आरोप लगाया है। हालांकि, आरोपी पक्ष ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए पुलिस की मिलीभगत का दावा किया है और मामले को अदालत में चुनौती देने की बात कही है। शिकायत के अनुसार प्रवर श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि उनकी दिवंगत मां अलका श्रीवास्तव गांव बिस्सर-अकबरपुर, तहसील तौरू में स्थित भूमि लगभग 57 कनाल 9 मरला की मालिक थीं। मां के निधन के बाद यह संपत्ति प्रवर और उनकी बहन के नाम हो गई, जिसे बाद में उन्होंने वैलेंटिर डायनामिक्स एलएलपी, गुरुग्राम को बेच दिया।
विज्ञापन

लेकिन आरोपी देवेंद्र कमल श्रीवास्तव सुरजीवन हेल्थ रिजॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, रोहिणी गंभीर निदेशक और देवयानी स्वरूप ने कथित तौर पर 23 अगस्त 2022 की तारीख वाली एक फर्जी लीज डीड तैयार की, जिसमें दिवंगत अलका श्रीवास्तव के हस्ताक्षर नकली बताए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस डीड का इस्तेमाल आरोपी रिजॉर्ट की भूमि पर कब्जा बनाए रखने के लिए कर रहे हैं। प्रवर श्रीवास्तव ने अपनी शिकायत में दो फॉरेंसिक रिपोर्ट्स का हवाला दिया है। पहली रिपोर्ट ब्रिलियंट फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन प्राइवेट लिमिटेड की है। जिसमें कहा गया है कि लीज डीड पर हस्ताक्षर फ्रीहैंड फॉर्जरी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी रिपोर्ट रिटायर्ड प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर की है, जो हस्ताक्षरों में महत्वपूर्ण असंगतियां दर्शाती है। इन आधारों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। दूसरी ओर आरोपी पक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि शिकायत पूरी तरह निराधार है और यह एक पारिवारिक विवाद का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed