{"_id":"69fb90fb0946216af9059497","slug":"a-car-rider-died-after-being-hit-by-a-vehicle-the-young-man-was-returning-from-noida-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69309-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वाहन की टक्कर से कार सवार की मौत, नोएडा से लौट रहा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वाहन की टक्कर से कार सवार की मौत, नोएडा से लौट रहा था युवक
विज्ञापन
आगरा कैनाल रोड पर हुआ हादसा, पल्ला थाना पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा कैनाल रोड पर मंगलवार तड़के सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने युवक की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अनखीर गांव निवासी सौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बड़ा भाई दीपक सोमवार को नोएडा अपनी रिश्तेदारी में गया था। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे वह अपनी कार से नोएडा से वापस घर लौट रहा था। जब वह पल्ला आगरा कैनाल रोड पर एतमादपुर पुल के पास पहुंचा, तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम ने पल्ला थाने को सूचित किया। मौके पर पहुंचे उप-निरीक्षक जयकरण ने देखा कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी हुई थी और दीपक लहूलुहान हालत में अंदर फंसा था। ईआरवी-190 की मदद से घायल को निजी एम्बुलेंस के जरिये बीके अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने सौरव की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत पांच मई को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।