{"_id":"69d1673d804bc3de8d0f50cc","slug":"a-call-was-issued-to-unite-and-make-the-campaign-against-drugs-a-success-faridabad-news-c-24-1-pal1005-123051-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नशे के खिलाफ एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नशे के खिलाफ एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान
विज्ञापन
पलवल।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेवासियों से नशे के खिलाफ एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज, परिवार और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है, जिसे समाप्त करने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है।
उपायुक्त ने बताया कि नशा करने या अवैध बिक्री की सूचना मानस पोर्टल या टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से ही नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों से इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। संवाद