फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A businessman was cheated of Rs 50 lakh in the name of installing a stone crusher

Faridabad News: स्टोन क्रेशर लगाने के नाम पर एक व्यापारी से 50 लाख की ठगी

Fri, 04 Jul 2025 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A businessman was cheated of Rs 50 lakh in the name of installing a stone crusher
कंपनी में लगने वाले उपकरणों की खरीद के लिए दिए थे पैसे
विज्ञापन

फदीदाबाद। स्टोन क्रेशर की कंपनी लगाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 50 लाख रुपये की ठगी की गई। व्यापारी ने प्लांट में लगने वाले उपकरण के लिए पैसे दिए थे। पैसे लेने के बाद भी आरोपी ने उपकरण नहीं दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना एनआईटी साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिलीगुड़ी वेस्ट बंगाल निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि उनको वेस्ट बंगाल में स्टोन क्रेशर की कंपनी लगानी थी। जिसके लिए उन्होंने सैनिक कॉलोनी निवासी बी के सिंह से संपर्क किया। बीके सिंह की शारदा टेक्निकल सर्विसेस के नाम से कंपनी थी। वह प्लांट में लगने वाले उपकरणों की सप्लाई करता था। उन्होंने उन उपकरणों की सप्लाई के लिए बीके सिंह को 50 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद भी बीके सिंह ने उनको उपकरणों के सप्लाई नहीं की। जिसके चलते उनकी जो अनुमति का जो टाइम पीरियड भी खत्म हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद वह पैसे वापस लेने के लिए कई बार उसके घर व कंपनी पर आए, लेकिन वह कभी भी मौजूद नहीं रहा। इस दौरान उनको पता चला कि बिहार पुलिस भी उनको पकड़ कर ले गई है। करीब 6 महीने के बाद जब वह वापस आया, तो उसने उनको लिखित तौर पर आश्वासन दिया कि वह धीरे-धीरे करके उनके सभी पैसे वापस कर देगा। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसने पैसे वापस नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed