{"_id":"68433b939ff0baa1360dbf64","slug":"a-businessman-returning-from-delhi-was-attacked-and-53-thousand-rupees-were-looted-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44765-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिल्ली से लौट रहे कारोबारी पर हमला कर 53 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिल्ली से लौट रहे कारोबारी पर हमला कर 53 हजार लूटे
विज्ञापन
डबुआ थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली से लौट रहे कारोबारी पर हमला कर 53 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि डबुआ कॉलोनी में जब वो पहुंचे तो दो आरोपियों ने मारपीट की, तभी दो अन्य आरोपी आए और सिर व चेहरे पर पत्थर मारकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद रुपये लूटकर आरोपी भाग गए।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि डबुआ थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वो दो आरोपियों से तो मुकाबला लगभग 10 मिनट तक करते रहे और उन्हें रुपये लूटने नहीं दिए, लेकिन जब दो अन्य आरोपी आए तो चारों ने उन्हें पीटकर बेहोश कर दिया। पुलिस को ये शिकायत डबुआ कॉलोनी के रहने वाले एवरन सिंह चौहान ने दी है। ये मूलरूप से आगरा के रहने वाले हैं और दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा में फैन रेगुलेटर के स्पेयर पार्ट की दुकान चलाते हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि ज्यादातर ग्राहकों की पेमेंट ऑनलाइन होती है। लेकिन 2 जून को एक ग्राहक ने 42 हजार रुपये नकद पेमेंट दी थी। इनके पास 11 हजार रुपये खुद के भी थे। रात को दिल्ली से बैग में पेमेंट लेकर फरीदाआद आ रहे थे। देर रात साढ़े 12 बजे डबुआ कॉलोनी पहुंचे तो 2 युवक आकर मारपीट कर बैग छीनने लगे। इन्होंने विरोध में आरोपियों का मुकाबला किया तो वे बैग छीनने में सफल नहीं हो सके। तभी उनके दो अन्य साथी आए और फिर पत्थर इनके सिर व चेहरे पर मारा। जिससे पीड़ित बेहोश होकर गिर गए। होश आया तो आरोपी बैग लूटकर ले जा चुके थे। डबुआ थाना पुलिस अब एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।