{"_id":"6ac54a9a3777ebcea30ce2cb","slug":"a-bull-attacked-a-child-playing-outside-the-house-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82050-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर सांड ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर सांड ने किया हमला
विज्ञापन
बल्लभगढ़ की आदर्श काॅलोनी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ की आदर्श काॅलोनी में घर के बाहर खेल रहे 10 साल के बच्चे पर सांड ने हमला कर दिया। सांड ने बच्चे को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह दूर जा गिरा और उसका जबड़ा टूट गया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे बचाया और सांड को वहां से भगाया। इसके बाद बच्चे को उपचार के लिए वल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे बीके सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। आदर्श काॅलोनी निवासी पवन हलवाई का काम करते हैं। सोमवार शाम लगभग 7 बजे उनका 10 वर्षीय बेटा राज घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी सांड ने हमला कर दिया। परिजनों ने बताया कि क्षेत्र में लावारिस पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।