फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A bike hit an elderly person who was crossing the road.

Faridabad News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर

Thu, 20 Aug 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
A bike hit an elderly person who was crossing the road.
फरीदाबाद। एनआईटी-3 में बुधवार शाम घर के सामने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एनआईटी-3 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

हादसे के बाद बाइक चालक मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। घायल की पहचान 60 वर्षीय अश्वनी हेलन के रूप में हुई है। उनके बेटे साहिल ने बताया कि पिता एक निजी समाचार चैनल से जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त हुए थे। बुधवार शाम वह ऑटो से उतरकर पैदल घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह करीब 10 फीट दूर जाकर गिरे। हादसे में अश्वनी हेलन के जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है और सिर में भी गंभीर चोट आई है। परिजनों का आरोप है कि हादसे की शिकायत देने के दो दिन बाद भी पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed