फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A 980-gram baby girl born at 29 weeks won the battle for life in the NICU.

Faridabad News: 29 सप्ताह में जन्मी 980 ग्राम की बच्ची ने एनआईसीयू में जीती जिंदगी की जंग

Sat, 03 Oct 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
A 980-gram baby girl born at 29 weeks won the battle for life in the NICU.
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के निजी अस्पताल में 29 सप्ताह की गर्भावस्था में जन्मी महज 980 ग्राम वजन की बच्ची ने करीब डेढ़ महीने तक एनआईसीयू में उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर वापसी की। समय से पहले जन्म के कारण बच्ची को जन्म के तुरंत बाद सांस लेने में परेशानी हुई। चिकित्सकों ने उसे लगातार विशेषज्ञ निगरानी में रखा।
विज्ञापन



अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तौसीफ ने बताया कि जन्म के बाद बच्ची को करीब 10 दिन तक वेंटिलेटर सपोर्ट और इसके बाद लगभग 10 दिन तक सीपीएपी सपोर्ट दिया गया। इस दौरान उसकी सांस, ऑक्सीजन स्तर, वजन और अन्य स्वास्थ्य मानकों की लगातार निगरानी की गई। उपचार के दौरान धीरे-धीरे बच्ची की स्थिति में सुधार हुआ और वह बिना अतिरिक्त श्वसन सहायता के सांस लेने में सक्षम हो गई। वजन बढ़ने और स्वास्थ्य स्थिति स्थिर होने के बाद उसे एनआईसीयू से छुट्टी दे दी गई। वरिष्ठ स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. सबिता कुमारी ने बताया कि 29 सप्ताह में जन्म लेने वाले नवजात को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, समय पर अल्ट्रासाउंड और चिकित्सकीय सलाह का पालन जरूरी है। डॉ. तौसीफ ने बताया कि समय से पहले और कम वजन वाले नवजातों में संक्रमण, सांस लेने में परेशानी और शरीर का तापमान नियंत्रित रखने जैसी चुनौतियां रहती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed