{"_id":"687a99d9d5ece8f27a0dbb63","slug":"97-crore-rupees-were-washed-away-in-the-first-rain-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47420-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पहली बरसात में ही बह गए 97 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पहली बरसात में ही बह गए 97 करोड़ रुपये
विज्ञापन
दो राज्यों को जोड़ने वाली है सड़क एक साल में ही टूटने लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। स्मार्ट सिटी को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली सड़क पहली बरसात में ही टूटने लगी है। यह सड़क एक साल पहले 97 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई थी। यह सड़क जिले में मानसून के चलते हुई पहली बरसात के पानी के साथ ही बह गई । दूसरी ओर अधिकारियों का कहना है कि सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया गया है।
ओल्ड फरीदाबाद स्थित गांव जसाना से लेकर मंझावली यमुना पुल तक जाने वाली सड़क को लोक निमार्ण विभाग की ओर से बनाया गया था। यह सड़क हरियाणा राज्य को यूपी से जोड़ने की मुख्य सड़क है। हरियाणा की सीमा तक दोनों तरफ के किनारों के नीचे से मिट्टी पहली बरसात के बाद से धंसने लगी है। जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। मिट्टी खिसक जाने की वजह से हुए गड्ढों की वजह से आवागमन करने वाले वाहनों को डर लगा रहता है कि कहीं कोई बड़े हादसे का शिकार ना हो जाए।
लोगों ने लगाया घटिया सामग्री का आरोप
अब इस मामले को लेकर स्थानीय निवासियों ने घोटाले के आरोप लगाते हुए कहा की सड़क को बनाते समय इसकी कुटाई अच्छे से नहीं की गई। सड़क की नींव बनाने में पत्थर का प्रयोग भी कम किया गया है, जिसका नतीजा यह है कि पहली बरसात में ही सड़क दस गई। लोक निमार्ण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए सड़क में हुए गड्ढों को भरने का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।